- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Information Given On Hygiene To Children Of Child Garden
बाल उपवन के बच्चों को स्वच्छता बारे दी जानकारी
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल उपवन आश्रम में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें स्वच्छता के बारे में आश्रम में रह रहे बच्चों को जानकारी दी गई। मुख्यातिथि जिला अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल व सीडीपीओ कमलेश गर्ग रहे। डॉ. अनिल ने बच्चों एवं कार्यशाला में उपस्थित लोगों को सफाई एवं कोरोना वायरस से बचने के बारे में जानकारियां दी। मौके पर बच्चों को स्वच्छता अभियान पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। मौके पर कार्यशाला में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, अमन माजरा, संरक्षण अधिकारी कोमल, लेखाकार नीलिमा, सोशल वर्कर सुरेश, डाटा एंट्री ऑपरेटर अनिल, परामर्शदाता राजवीर सिंह और रिसीवर अमरजीत, बाल उपवन इंचार्ज अजय श्रीवास्तव, परामर्शदाता अमृता, नेहा, सोनिया आदि मौजूद रहे।