पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajound News Haryana News Information Given To Protect Children From Malnutrition

बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए दी जानकारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजौंद | ज्योति ग्रामीण विकास मंडल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जाखौली कमान पट्टी में कुपोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता फूल कुमार कादियान ने की। उन्होंने कुपोषण के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि हमें बच्चों को संतुलित आहार देना चाहिए।

संतुलित आहार के बिना बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं तथा कई प्रकार की बीमारी बच्चों को घेर लेती है इसलिए हमें बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमें नियमित रूप से बच्चों को संतुलित आहार देते रहना चाहिए। कादियान ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। मौके पर युवा समन्वयक सुशील, संतोष, सुमन, सुनीता, नरेश, विकास व बलवान मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...