- Hindi News
- National
- Shahbad News Haryana News Informed About Personality Development In The Camp
शिविर में दी व्यक्तित्व विकास की जानकारी
मारकंडा नेशनल कॉलेज की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर में प्रो. सिद्धांत की देखरेख में सभी स्वयंसेवकों ने पहले कॉलेज की सफाई की। इसके बाद डॉ. आनंद कुमार टंडन की ओर से स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व के विकास पर जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एनएसएस के माध्यम से समाज को एक नई दिशा मिलती है और व्यक्ति एक-दूसरे से सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जुड़ते हैं। इन सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से ही समाज में फैली बुराइयों जैसे नशा, भ्रूण हत्या, अनपढ़ता को दूर करने का प्रयास करते हैं।
हम एनएसएस के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर व्यक्तित्व का विकास करते हैं। शिविर के सांयकालीन सत्र में लैण्डमार्क अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जनक अरोड़ा ने शिविर में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को स्त्री संबंधी रोगों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इन रोगों से कैसे बचा जाए यह भी बताया। उन्होंने कहा कि लड़कियां और महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने के कारण अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाती। जिस कारण वे बीमार रहने लग जाती हैं। शिविर में कॉलेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
शाहाबाद | एमएन कॉलेज में लगे शिविर में भाग लेते स्वयं सेवक।