महिलाओं को हरी सब्जियां खाने के बारे में दी जानकारी
स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े के अंतर्गत गांव दादरी तोय में पोषण दिवस मनाया गया। गांव की महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने महिलाओं को संतुलित आहार और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार और हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। मसालेदार व तली हुई चीजें खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा राकेश कुमार ने लोगो को कोरोना वायरस के बारे में भी जागरूक किया। उन्होने कहा कि इस बीमारी के बारे में अफवाह फैलाने और हड़बड़ाहट की जरूरत नही है। हमें अपनी व्यक्तिगत सफाई, बार बार हाथ धोना, खासी जुकाम होने पर रुमाल या टिससु पेपर का प्रयोग करना इधर उधर न थूकना, भीड़ वाली जगह पर ना जाना के बारे में बताया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सारदा ने बताया कि बच्चे को 6 महीने तक केवल माँ का दूध ही पिलाया जाना चाहिए। 6 महीने बाद बच्चे को माँ के दूध के साथ ऊपरी आहार जैसे दलिया, चावल खिचड़ी, खीर देना चाहिए। इस अवसर पर सुनीता देवी एएनएम, शकुंतला, हेमलता, माया, निर्मला, रजनी आशा वर्कर और गाँव की अनेक महिलाओं ने
भाग लिया।
महिलाओं को पोषण युक्त आहार के बारे जानकारी देते स्वास्थ्य कार्यकर्ता।