घायल ने पीजीआई में तोड़ा दम
अलेवा | कटवाल-पेगां लिंग मार्ग की सड़क पर दो बाइक की भिड़ंत में गंभीर तौर से घायल हुए जिलेसिंह ने रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया है। पुलिस ने चालक पेगां निवासी गुरमीत के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पेगां निवासी जोगिंद्र ने बताया कि 3 मार्च को परिवार का ही लगभग 40 वर्षीय जिलेसिंह बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था कि सामने से आ रहे गांव के गुरमीत ने जिले सिंह की बाइक को टक्कर मार दी।