- Hindi News
- National
- Narwana News Haryana News Injured Youth Dies After Seven Days Case Registered
घायल युवक की सात दिनों के बाद मौत, मामला दर्ज
{कार चालक ने बाइक को मारी थी टक्कर, चाचा-भतीजा हुए थे घायल
गढ़ी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव दातासिंह वाला के निकट 1 मार्च को बाइक और कार की भिड़ंत में घायल हुए युवक अमित की शनिवार को उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। 1 मार्च को गांव कर्मगढ़ का अमित व उसका चाचा अंताराम अपनी बाइक पर सवार होकर घर का सामान लेने के लिए पंजाब के खनौरी जा रहे थे।
दातासिंहवाला गांव के निकट उनकी बाइक को एक स्विफ्ट कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिससे चाचा-भतीजा घायल हो गए। राहगीरों से मिली जानकारी के बाद गढ़ी पुलिस दोनों घायलों लेकर नरवाना के अस्पताल पहुंची, जहां से दोनों को रेफर कर दिया था। परिजन दोनों को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए थे, लेकिन अमित की स्थिति में जब सुधार नहीं हुआ तो उसे चंडीगढ पीजीआई ले गए, जहां चार दिनों के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अमित के पिता दरबारा सिंह के बयान पर कार चालक के खिलाफ कार को तेज गति और लापरवाही से चलाने के आरोप का मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि अमित 11वीं कक्षा की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। पुलिस ने मृतक अमित के शव का चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।