पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Innova Set Up Friend39s House In Sehar Stolen In Two Hours

सेहर में इनोवा खड़ी कर गया दोस्त के घर, दो घंटे में चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढिगावा मंडी | कुड़ल बास के संजय ने इनोवा गाड़ी चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। लोहारू थाने में दी शिकायत कुड़ल बास निवासी संजय ने बताया कि वह किसी काम से सेहर गांव में अपने दोस्त विजय के पास गया था। विजय सेहर का घर रेलवे लाइन के पार खेतों में बना हुआ, जिस कारण इनोवा गाड़ी को रेलवे लाइन से पहले रास्ते पर ही शाम को साढ़े सात बजे खड़ी कर दी थी। रात को लगभग साढ़े 9 बजे जब वापस आया तो गाड़ी नहीं मिली जिसकी शिकायत पुलिस में देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

कुड़ल के सरकारी स्कूल से बाइक चोरी

ढिगावा मंडी| कुड़ल के सरकारी स्कूल से मोटरसाइकिल चोरी हाे गई। पुलिस में दी शिकायत में गांव कुड़ल निवासी विनाेद ने बताया कि वह मेले में कुश्ती देखने के लिए मंढाेली निवासी अपने रिश्तेदार अर्जुन से मोटरसाइकिल ले कर आया था। उसने मोटरसाइकिल स्कूल में खड़ी कर दी थी। जब वह दंगल देख कर जाने लगा ताे मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...