- Hindi News
- National
- Pehowa News Haryana News Inspector Honored For Winning Silver Medal In Body Building
बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर इंस्पेक्टर सम्मािनत
पुलिस विभाग की ऑल इंडिया गेम्स के बॉडी बिल्डिंग राऊंड में सिल्वर मेडल जीतने वाले इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लों ने खेल मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात की। खेल मंत्री स. संदीप सिंह ने ढिल्लों को उनकी उपलब्धि पर एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार निजी कोष से देने की घोषणा की है। मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हलके से जो भी युवा मेडल जीतकर लाएगा। उसे वे अपनी तरफ से सम्मानित करेेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी स्कूलों और पंचायतों का सर्वे किया जा रहा है। इससे यह देखा जाएगा कि किस पंचायत के पास खेल मैदान या इंडोर गेम्स स्थापित करने के लिए जगह है। उन पंचायतों को बास्केट बाल ग्राऊंड, बेडमिंटन ग्राऊंड व अन्य गेम्स की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बाडी बिल्डर इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लों ने बताया कि पुलिस की यह प्रतियोगिता मधुबन में हुई थी। जिसमें उन्हें सिल्वर मेडल मिला।
पिहोवा | ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में बाॅडी बिल्डिंग का सिल्वर मेडल जीतने पर इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लों को सम्मानित करते खेल मंत्री।