पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gharaunda News Haryana News Inspired To Give The House A Decorative Look With Flowers

फूलों से घर को डेकोरेटिव लुक देने के लिए किया प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबन स्थित एथेनिक विलेज गौरैया में मेगा फ्लावर शो का आयोजित किया गया। दो दिवसीय फ्लावर शो में फूलों व डिजाइनर पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। आयोजक डॉ. पीयूष ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण सुरक्षा व फूलों के जरिये अपने घर को डेकोरेटिव लुक देने के लिए प्रेरित किया गया है।

फ्लावर डेकोरेशन प्रदर्शनी में गवर्नमेंट कॉलेज करनाल, आर्य कॉलेज पानीपत गवर्नमेंट कॉलेज पानीपत से आई छात्रों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कॉलेज की छात्राओं ने खास तरह के थीम पर आधारित फूलों के डिजाइनों को प्रदर्शित किया। एथेनिक विलेज की संचालिका गौरी ने बताया कि पौधों अाैर फूलों की पर्यावरण में अहम भूमिका है।

इंडोर प्लांट के जरिए घर के अंदर आॅक्सीजन प्राप्त की जा सकती है और फूलों का इस्तेमाल अपने आशियाने को सजाने में बखूबी किया जा सकता है। गौरी ने कहा कि प्रदर्शनी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। डॉ. पीयूष ने कहा कि बेहतर जीवन शैली के लिए लोगों को प्रकृति से जुड़ाव रखना होगा। प्रदर्शनी में शामिल हुए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

घरौंडा. मधुबन स्थित एथेनिक विलेज गौरैया में मैगा फ्लाॅवर शो में भाग लेती प्रतिभागी। फोटो | भास्कर
खबरें और भी हैं...