पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rewari News Haryana News Instead Of Being Afraid Of Corona Stay Alert The Administration39s Eye On The Sale Of Masks And Sanitizers With Rumors

कोरोना से डरने की बजाय अलर्ट रहें, अफवाहों के साथ मास्क व सेनिटाइजर की बिक्री पर प्रशासन की पैनी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एडीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि कोरोना वायरस रोग को राज्य सरकार द्वारा हरियाणा महामारी रोग (कोविड-19) घोषित किया है। इसके नियंत्रण व इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व जिला के सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स को अधिकृत किया गया है। एडीसी शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, आईएमए रेवाड़ी के पदाधिकारियों और निजी अस्पताल के डॉक्टर्स की बैठक में बोले रहे थे।

उन्होंने कहा कि एडवाइजरी के अनुसार जिला स्तर पर कंटेनमेंट प्लान फॉर कोरोना वायरस योजना तैयार की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। जिला के नागरिक अस्पतालों में मास्क, सैनेटाइजर, ग्लब्स व पीपी किट की पूरी व्यवस्था रखें। निजी अस्पतालों में भी समुचित व्यवस्था रखें।

एडीसी ने कहा कि प्रभावित देशों से लौटे नागरिकों को सिविल सर्जन को सूचित करना जरूरी है। कहा कि मास्क व हैंड सेनिटाइजर के साथ अफवाहों पर प्रशासन की नजर है। इस मौके पर एसडीएम बावल रविन्द्र कुमार, सीटीएम संजीव कुमार, नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय प्रकाश, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. एके सैनी, डॉ. आत्म प्रकाश, डॉ. रजनीश, डॉ. एके रंगा, डॉ. धर्मबीर सहित निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी मौजूद रहे।

कोरोना वायरस के चलते कल होने वाला महिला सहकार सम्मेलन स्थगित

रेवाड़ी | कोरोना को लेकर शासन व प्रशासन सतर्क है। इसी के चलते राज्य सहकारी विकास प्रसंघ (हरको फैड) द्वारा सहकारिता व स्वरोजगार के माध्यम से महिला जागरूकता विषय पर 16 मार्च को होने वाला महिला सहकार सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।कोरोना की रोकथाम के लेकर सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए जनहित में यह कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी ने पहले से जारी सार्वजनिक कार्यक्रम जनहित में स्थगित कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की ज़रुरत नहीं है। सरकार की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। जिला में भी प्रशासन स्तर पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। खांसी, जुकाम,बुखार आदि होने पर नागरिक अस्पताल में ही नि:शुल्क ईलाज व टेस्ट करवाएं।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईएमए व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों की बैठक लेते एडीसी राहुल हुड्‌डा।
खबरें और भी हैं...