पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News International Women39s Day Honored Women And Women For Outstanding Work In Various Fields

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और युवतियों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की धुरी हैं और महिलाओं का सम्मान करना हमारी सभ्यता व संस्कार भी है। महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। समाज के निर्माण में महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। आज का दिन महिलाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है। उक्त विचार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। बिजली मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महिलाओं व लड़कियों को सम्मानित भी किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. दर्शना सिंह ने सभी का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद किया। बिजली मंत्री ने 22 मार्च तक मनाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अरूण नेहरा, शिक्षा अधिकारी राजेश चौहान भी मौजूद थे। बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज निर्माण और विकास में योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। मेरे लिए भी यह सौभाग्य की बात है कि मुझे कार्यक्रम में शिरकत होने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में वैदिक काल से ही महिला का देवी व माता के रूप में सम्मान दिया जाता रहा है। देश के विकास व उपलब्धियों में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। समय के साथ महिलाओं ने अपने आपको सुदृढ़ करते हुए देश का नाम रोशन करने में अपना अहम रोल अदा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के चहुमुखी विकास में महिलाओं का विशेष योगदान है।

उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने अनेक वीरांगनाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा व कार्यक्षमता के बल पर समाज को नई दिशा देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति में महिला को विशेष दर्जा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...