पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ellenabad News Haryana News Inverter Battery And Wheat Theft From Shop Near Nohar Road In Ellenabad Case Registered

ऐलनाबाद के नोहर रोड के पास दुकान से इनवर्टर की बैटरी और गेहूं चोरी, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीडि़त दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

नोहर रोड स्थित एक दुकान से इन्वर्टर व इन्वर्टर की बैटरी, गेहूं के भरे हुए 8 गट्टे करीबन 5000 रुपए नकदी चोरी हो गए। दुकानदार को शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल पुत्र छोटू राम निवासी वार्ड न.3 ने बताया कि उसने नोहर रोड पर एक पशु दाने की दुकान कर रखी है।

वह 7 मार्च को रात्री करीबन 7 बजे अपनी दुकान बंद करके अपने घर पर चला गया और सुबह करीबन 8.30 बजे जब अपनी दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। दुकान में जाकर देखा तो दुकान से इन्वर्टर व इन्वर्टर की बैटरी ,कनक के भरे हुए 8 गट्टे करीबन 5000 रू की नकदी (जिसमे 2300 रुपये के पांच-पांच के सिक्के व बाकी दस ,पचास व सौ रुपये के नोट थे ,जो कि चोरी हो गए है। थाना प्रभारी ने बताया पुलिस ने उसके बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...