- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News Investigated Experiments In Brcm School39s Tinkering Lab
बीआरसीएम स्कूल की टिंकरिंग लैब में प्रयोगों की जानकारी ली
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल विद्याग्राम में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया और स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में होने वाले प्रयोगों के बारे में जानकारी हासिल की।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण मस्ता ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहल और खरखड़ी के लगभग 80 विद्यार्थियों ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लैब में किए जाने वाले विभिन्न प्रयोग करके दिखाए और उनके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
इस दौरान विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए। तकनीक के इस युग में विद्यार्थियों में इस प्रकार की जानकारियां अत्यंत सहयोगी हैं। इसके बाद बीआरसीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए रोबोट ड्रोन की कार्यप्रणाली और संचालन की जानकारी दी। इस अवसर पर शशि शर्मा, स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल की लैब में प्रयोगों के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी।