- Hindi News
- National
- Safidon News Haryana News Isolation Ward Set Up At Civil Hospital To Deal With Corona
कोरोना से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड
कोरोना से घबराने की नहीं, केवल बचाव की जरूरत: डाॅ. विकास गुप्ता
कोरोना वायरस के बचाव के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों में एक आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है। अगर कोरोना से संक्रमित या संदेहास्पद मरीज मिलता है तो उसे इस वार्ड में रखा गया जाएगा। नागरिक अस्पताल के डाॅ. विकास गुप्ता ने बताया कि अभी तक सफीदों क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित कोई व्यक्ति नहीं मिला है। विदेश होकर सफीदों में आए एक व्यक्ति में कोरोना वायरस होने का संदेह था। उस व्यक्ति को अस्पताल में लाकर टेस्ट किए गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई थी। रिपोर्ट सामान्य आने पर उसे घर वापस भेज दिया गया था। डाॅ. विकास गुप्ता ने कहा कि लोगों को कोरोना से डरने की नहीं बचाव करने की आवश्यकता है। इस बीमारी का प्रमुख इलाज बचाव व साफ-सफाई है।
सफीदों. नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड।