पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Issarheadi39s 3 Will Be Brought In Case Of Illegal Colony Cutting

अवैध काॅलाेनी काटने के मामले में इस्सरहेड़ी के 3 लाेगाें पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव इस्सरहेड़ी में अवैध काॅलोनी काटने के मामले में कानौंदा व खेरपुर के साथ-साथ इस्सरहेड़ी गांव के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कानौंदा गांव में महाबीर व खेरपुर में, सुनील, सुगन व भरत सिंह व इस्सर हेड़ी में तीन लोगों पर थाना सदर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। डीटीपी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। डीटीपी अशोक गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोहरी, संदीप और अतर सिंह खसरा नंबर 1140, 1141, 1142, 1143, 1171, 1172, 1173 के मालिक हैं। इन खसरे नंबर की जमीन पर अवैध काॅलोनी काटी जा रही है तथा अवैध निर्माण भी किया जा रहा है। प्लाटों की निशानदेही करके रोड भी बनाए गए हैं। हरियाणा डेवलेपमेंट एंड रेगूलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट 1975 की धारा 7ए व 7बी की उल्लंघना है। ऐसे में इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि डीटीपी की टीम ने पिछले दिनों इस्सरहेड़ी में दो बार अवैध काॅलोनियों पर कार्रवाई करते हुए यहां बने अवैध निर्माण ढहा दिए थे तथा अवैध काॅलोनियों को ध्वस्त कर दिया था।

खबरें और भी हैं...