- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News It Is Important To Be Aware Of The Right Nutrition Renu
सही पोषण के प्रति जागरूक होना आवश्यक : रेणू
यमुनानगर | महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ग्रामीण कार्यालय की ओर से वीरवार को पोषण पखवाड़ा यात्रा वाहन को बाल विकास परियोजना अधिकारी रेणू चावला ने रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से पोषण पखवाड़ा यात्रा निकाली जा रही है। सभी जगह पर स्वागत हो रहा है। इस अभियान के साथ जुड़ रहा है। इस अभियान में विशेष नारा सही पोषण देश रोशन लगाया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए सही पोषण के प्रति जागरूक होना आवश्यक है। 22 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसमें रैलियों, जागरुकता यात्रा एवं अन्य माध्यमों से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा।