पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News It Is Important To Bring Disabled Children Into The Mainstream Dr Sheoran

दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में लाना जरूरी : डॉ. श्योराण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आदर्श पुनर्वास केंद्र व स्पेशल स्कूल मेंं शुक्रवार को तीन दिवसीय सतत कार्यशाला का सामुदायिक आधारित पुनर्वास एवं वकालत विषय पर आयोजन शुरू किया गया। संस्था के निदेशक डॉ. राजेश श्योराण ने दीप प्रज्वलित करके कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष शिक्षकों को बताया कि विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता वाले बच्चों को समानता व समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा प्रदान करके व उचित कौशल सिखाकर उनका पुनर्वास कर सकते हैं।

दिव्यांगों व उनके अभिभावकों को भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और व्यवसायिक प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा व अन्य सहायक उपकरणों आदि के बारे में जानकारी देकर पुनर्वास किया जा सकता है, जिसके लिए सबसे अहम रोल एडवोकेसी का है। सामुदायिक आधारित पुनर्वास के माध्यम से हम दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों के प्रति समाज के लोगों का नकारात्मक दृष्टिकोण में बदलाव ला सकते हैं।

इस अवसर पर संसाधन अध्यापक डॉ. हरिकिशन शर्मा, डॉ. रविंदर, नीलम, रितेंद्र, पिंकी, सोमलता, तिलक राज, शारदा शर्मा, रिंकू कुमार, सुशील वर्मा, मोहम्मद नसीम, नरेश कुमार, ज्योति मिश्रा, प्रवीण कुमार, रमेश मेहरा व संदीप कुमार समेत अनेक स्टाॅफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...