पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News It Is Important To Promote Women Education Kanwarpal

महिला शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी : कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की काम करने क्षमता अधिक है। महिलाएं ही समाज को नई दिशा दे सकती हैं। यदि देश को आगे लेकर जाना है तो महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय डीएवी कन्या काॅलेज के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम गुरुग्राम में हुआ जिसमें मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल थे।

उन्हाेंने वीसी से महिलाओं एवं बच्चों में एनिमिया व कुपोषण मुक्त सही पोषण-देश रोशन की शपथ दिलवाई। यहां सभी पिंक ड्रेस में आई थी। इसका थीम पिंक रखा गया था। कंवरपाल ने कहा कि महिलाओं का उत्थान सभी के जीवन का अंग बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की लम्बे समय की गुलामी में महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला। वे घरों में बद हो कर गई, यही देश के पिछड़ेपन का कारण है। बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। यदि हम सभी मिल कर महिलाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे तो महिलाएं देश एवं समाज को उन्नति के नए शिखर पर ले जा सकेंगी और देश के विकास का नया इतिहास रचेंगी। अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं व लड़कियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर डीसी मुकुल कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के हित में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोषण पखवाड़े की शुरुआत की है जो 22 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को उनके आहार संबंधी के तहत खून की कमी व महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

यमुनानगर |छात्रा को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...