पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News It Rained Late At Night The Waterlogging Situation Remained On The Streets All Day

देर रात बरसे बदरा, सड़कों पर पूरा दिन बनी रही जलभराव की स्थिति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को देर रात झमाझम बारिश हुई। बारिश के होने से जहां आमजन को गर्मी से निजात मिली वहीं सड़कों पर जलभराव के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी पिपली से थर्ड रोड पर झेलनी पड़ी। सड़क पर जलभराव के चलते कई जगह से सड़क नीचे बैठ गई। वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। अंबेडकर चौक, गुरुद्वारा चौक, देवीलाल चौक, बिरला मंदिर चौक पर बारिश के बाद गुरुवार को जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं देवीलाल चौक पर जायदा जलभराव होने के कारण वाहन चालकों को रांग साइड से वाहन निकालने पड़े। चौक पर डेढ़ से दो फुट तक जलभराव रहा। बुधवार को शहर में करीब 10 एमएम बारिश हुई।

पीडब्ल्यूडी विभाग ने भरे गड्ढे| गुरुवार को बारिश के बाद सड़क के जगह-जगह से बैठ जाने के बाद वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने सड़क से गड्ढे भरने का काम किया। कर्मचारियों ने पुराने बस स्टैंड से लेकर थर्ड गेट तक कई जगहों पर बजरी के साथ गड्ढे भरने का कार्य किया।

}विशेषज्ञ जता रहे तीन दिन बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञ अभी तीन दिन और बारिश की संभावना जता रहे हैं। अगर शहर में तीन दिन और ऐसे ही लगातार बारिश हुई तो वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ जाएगी। बता दें कि पिछले एक साल से पिपली से थर्ड गेट मार्ग खुदा पड़ा है। थोड़ी सी बारिश आमजन की परेशानी बढ़ा देती है।
खबरें और भी हैं...