पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nising News Haryana News Iti Karnal Gave Employment To Thousands Of Youth

अाईटीआई करनाल ने हजारों युवाओं को दिया रोजगार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करनाल .राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व छात्र मिलन समारोह एवं दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि ने छात्रों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

करनाल| राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व छात्र मिलन अाैर दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के वाइस प्रिंसिपल रणवीर पुरी ने की। संस्थान में आए पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। इसमें मुख्यत राजेश शर्मा ने बताया कि उसने 1995 में आईटीआई करनाल से आरएसी ट्रेड पास की थी। इसके बाद किस प्रकार संघर्ष करके आज मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के साथ सीनियर टेक्नीशियन के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा हंू। इसी प्रकार पूर्व छात्र वीरेंद्र ने बताया कि उसने 2004 में आईटीआई करनाल से डीजल मैकेनिक ट्रेड पास की थी और आज वाे स्मार्टर कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसने संस्थान में छात्र जीवन के बारे में अपने अनुभव साझा किए। एक छात्र सुरेंद्र जो दुबई से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आया उसने 2008 में आईटीआई करनाल से डीजल मैकेनिक ट्रेड पास की थी। आज एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में मुख्य पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि आईटीआई करनाल से उसके गुरुजनों ने उसकी बहुत सहायता की तथा मार्गदर्शन किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु जसविंदर संधू को दिया। आईटीआई करनाल से पढ़े हुए 25 छात्र यहीं पर कार्यरत हैं, जिनमें 20 अनुदेशक 4 वर्ग अनुदेशक तथा एक महिला सहायक के रूप में कार्यरत है। इस मौके पर एनसीसी छात्र साहिल को बेस्ट कैडेट के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में लगभग 50 छात्रों को उनके प्रमाण पत्र बांटे गए।
खबरें और भी हैं...