पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Jagdish Bhardwaj President And Advocate Omvir Brahmin Samaj Vice President

जगदीश भारद्वाज अध्यक्ष व एडवोकेट ओमवीर ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना | पुराने बस अड्डा स्थित ब्रह्मभवन में रविवार को बरोदा हल्के के विभिन्न गांव के ब्रहमण समाज से लोगों की बैठक हुई। बैठक में लोगों ने समाज के हितों के लिए आवाज उठाने के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से जगदीश भारद्वाज को अध्यक्ष व एडवोकेट ओमवीर शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज व उपाध्यक्ष ओमवीर शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे । समाज के लोगों ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान डॉ.ओमप्रकाश शर्मा, भानू प्रकाश शर्मा, बलराम कौशिक, जगदीश पूठी, अजमेर भैंसवाल, नवीन शर्मा माहरा, सुभाष जागसी, शिवकुमार भावड़, राजकुमार रभड़ा, रामदिया बुटाना, रमेश, राजू मांतड, राजकुमार गंगाना आदि मौजूद थे।

गोहाना. गोहाना ब्रह्म भवन में कार्यक्रम में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...