पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Charkhi Dadri News Haryana News Jahanzeb Gets On Intelligence Radar Due To Activism In Cyberspace

साइबरस्पेस में सक्रियता के चलते जहांजेब खुफिया रडार पर आया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईएस से जुड़े कश्मीरी दंपती गिरफ्तार

हिना हमले के लिए सोशल मीडिया पर युवकों की तलाश कर रही थी

जहांबेग आईएस की मैग्जीन स्वात-अल-हिंद के फरवरी महीने के संस्करण को प्रकाशित करवाने में शामिल था। इस मैग्जीन को 24 फरवरी को ऑनलाइन जारी किया गया था। उसने फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए हथियार जुटाना भी शुरू कर दिया था। जहांजेब का करीबी अब्दुल्ला बासित अभी आईएस से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। हिना सोशल मीडिया पर आईएस का समर्थन करने वाले हैंडल पर सक्रिय थी। वह हमले के लिए युवकों की तलाश कर रही थी।

नई दिल्ली | जामिया नगर से कश्मीरी दंपती जहांजेब सामी और हिना बशीर बेग को पकड़ा गया है। दोनों आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रोविन्स (आईएसकेपी) मॉड्यूल से कथित तौर पर जुड़े थे। सूत्रों ने बताया कि सामी साइबर स्पेस में सक्रियता के चलते खुफिया एजेंसियों के निशाने पर आ गया था। इससे पता लगा कि वह अफगानिस्तान में आईएसकेपी के टॉप लीडर हुजैफा बकिस्तानी के संपर्क में था। पूछताछ में जहांजेब ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर कई ग्रुप्स में सक्रिय रहकर मुस्लिम युवकों को एक होकर सीएए के खिलाफ हिंसा करने के लिए भड़का रहा था।
खबरें और भी हैं...