जय मां सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह
कुरुक्षेत्र | समाजसेवी संस्था जय मां सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से दीदार नगर में होली मिलन समारोह मनाया गया। प्रधान अमरनाथ सैनी एवं प्रबंधक मनी जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए लोगो नें एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। गुरदयाल ने सभी को होली की बधाई दी। इस मौके पर राजकुमार सैनी, सुनील सैनी, विक्रम सिंह, विरेंद्र, राजेंद्र मैहता, विकास सैनी, प्रेम खेड़ा, जोग ध्यान, अनु माल्यान, शिव राम, रेशम सिंह, गुरदेव, प्रवीण गाबा, भगवती प्रसाद जोशी, शिवम खेड़ा, राहुल जोशी, अश्वनी परूथी, रामनारायण खांबरा, आकाश सैनी, सोहन लाल जांगड़ा और नोनू मौजूद रहे।