- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News Jaikishan Sharma Becomes Branch Head Of Mechanical Workers Union
जयकिशन शर्मा बने मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के ब्रांच प्रधान
भिवानी| बुधवार को हरियाणा गर्व पीडब्लूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन चुनाव में सर्वसम्मति से लीलाराम काे चेयरमैन व जयकिशन शर्मा ब्रांच प्रधान चुना गया। यूनियन कार्यालय में संपन्न चुनाव की अध्यक्षता प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान ईश्वर शर्मा ने की जबकि संचालन प्रांतीय प्रधान शिवकुमार पराशर, जिला प्रधान लीलाराम कौशिक व राज्य प्रेस सचिव श्रीभगवान अहलावत ने किया। इस अवसर पर चन्दन कुमार पराशर को कोषाध्यक्ष, राजकुमार सैन को ब्रांच वरिष्ठ उपप्रधान, बजरंग लाल स्वामी, नरेश कुमार सोनी व चांदीराम कादयान को ब्रांच उपप्रधान, धर्मबीर सैन व बिजेंद्र सिंह को ब्रांच कार्यालय सचिव तथा विनोद कुमार शर्मा को ब्रांच ऑडिटर के पद पर चुना गया। इसी प्रकार सुखबीर चांग, भीम बहादुर व कुलदीप बोहरा को ब्रांच संगठन सचिव, अमित जांगड़ा काे प्रेस सचिव, भिछाराम शर्मा, भीम बहादुर, कुलदीप बोहरा, अनिल कुमार को प्रचार सचिव, रामनिवास मानहेरू, प्रवीन बडेसरा, संजय कुमार को सहसचिव, हरिओम बडेसरा जयपाल डाबर को मुख्य सलाहकार, रामधारी कायला, सुभाष नसीब, राजेश ग्रेवाल, अशोक कुमार सैय, प्रदीप, रमेश कुमार, राकेश, परमजीत मोखरा, प्रशांत, अनिल, जोगेन्द्र, रामकिशोर व सत्यवान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।