पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pehowa News Haryana News Jajpai Reached Israna Under The Leadership Of Mla

विधायक की अगुवाई में इसराना पहुंचे जजपाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद | जजपा नेता अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर इसराना पानीपत में हुई रैली में शाहाबाद से विधायक रामकरण काला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। विधायक ने कहा कि रैली के लिए कार्यकर्ताओं में जोश रहा। इसराना की रैली ऐतिहासिक रही। यह रैली प्रदेश में एक नया संकेत देगी। उन्होंने कहा कि जजपा के साथ दिन-प्रतिदिन युवा व अन्य वर्ग जुड़ रहा है। विधायक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने जनहितैषी कार्यों के चलते लोकप्रिय नेता बन गए हैं। मौके पर जजपा हलका प्रधान सूबे सिंह त्यौड़ी, जजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरविंद्र सिंह संधू, किसान सैल के जिलाध्यक्ष जगबीर मोहड़ी, सुकरमपाल, कंवरपाल, जजपा शहरी प्रधान डॉ. प्रवीण शर्मा, जगदेव सिंह गाबा, सुरेंद्र पाल लाली, हैप्पी आनंद, प्रभजीत सिंह जीता, गुलाब त्यौड़ी, रिंकू कठवा, अमित शर्मा, सोनू गाबा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...