पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rori News Haryana News Jalalana Defeated Makha Lake Haryana Defeated Rohan And Fakkar Flag Defeated Jagmalwali

जलालआना ने माखा को, झील हरियाणा ने रोहन को और फक्कर झंडा ने जगमालवाली को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव रोहन में डेरा बाबा भगवान दास स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय तीसरा कबड्डी टुर्नामेंट में सोमवार को रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों व आयोजन समिति को प्रोत्साहित करने के लिए कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने विशेष रूप से शिरकत की।

विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कालांवाली हल्का सहित सिरसा जिला में नशाखोरी बड़ी समस्या बनी हुई है और इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा और अग्रणी जनों को युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि विधानसभा में हर अवसर मिलने पर नशे की समस्या की आवाज उठा रहा हूं और आगामी 5 साल तक यह मिशन जारी रहेगा और परिणाम भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा पर आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन भी जरूरी है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से भी परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान गांव में चल रहे टुर्नामेंट में 35 किलोग्राम भार वर्ग में जलालआना व माखा की टीम के बीच हुए फाइनल मुकाबले में जलालआना ने माखा को हराया।

इसी प्रकार 43 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के झील हरियाणा व रोहन के बीच हुए रोचक मुकाबले में झील हरियाणा ने रोहन को 20 - 17 अंकों के अंतर से हराया। इसी तरह 58 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबले के दौरान फक्कर झंडा ने जगमालवाली को हराया। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि सोमवार को देर रात तक मुकाबले होने उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान ओपन कबड्डी में विजेता टीमों को प्रथम इनाम 35 हजार रुपए, द्वितीय इनाम 25 हजार रुपए एवं बेस्ट जाफी व रेडर को एलईडी बतौर इनाम देकर सम्मानित
किया जाएगा।

इसी प्रकार 69 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम इनाम 11 हजार रूपए, द्वितीय इनाम 8 हजार रुपए पेंट करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर महंत बाबा बलदेव दास, सरपंच बलविंद्र सिंह, चानण सिंह, मक्खन सिंह, जगराज सिंह, माशा सिंह प्रधान, गुरमीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, जंटा सिंह, काला सिंह, बावा सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...