जननायक जनता पार्टी की रैली कल
इंद्री | सिंंचाई विभाग इंद्री के विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 13 मार्च को इसराना में होने वाली रैली को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता हलका प्रधान गुरदेव सिंह रंबा ने की। गुरदेव सिंह रंबा ने रैली को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर जिला युवा प्रधान भीम मंढाण हैबतपुर, चरणजीत सिंह ढुंगरा, सतीश चहल, रमेश, राजबीर चहल, संजीव पुनिया, दर्शन सिंह,अमन उप्पल, मनजीत, सुभाष मलिक मौजूद रहे।