पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जटोला के किसानों ने की गिरदावरी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरखौदा | बरसात से प्रभावित फलसों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग करते हुए शुक्रवार को जटोला के किसान तहसीलदार से मिलने के लिए पहुंचे। किसानों ने कहा कि पहले हुई बरसात से ही प्रभावित चल रही उनकी फसल बुधवार की रात को हुई बरसात से ओर ज्यादा खराब हो गई है, ऐेसे में उनकी फसलों की गिरदावरी करवाई जाए। एकत्रित होकर तहसील कार्यालय पहुंचे जटोला के किसान तहसीलदार अनिल कुमार से मिले। इस दौरान किसानों ने कहा कि बीते सप्ताह जहां ओलावृष्टि व बरसात के कारण उनकी काफी फसल खराब हुई थी वहीं बुधवार की बरसात ने उनकी फसल को अब ओर ज्यादा खराब करने का काम किया है।
खबरें और भी हैं...