जेसीआई क्लब ने बुजुर्गों के साथ मनाई होली
कुरुक्षेत्र | सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब की महिला विंग जेसरिट की ओर से रविवार को प्रेरणा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों संग होली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नेहा सोबती ने महिलाओं में डिप्रेशन के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव करने के लिए जागरूक किया। डॉ. नेहा सोबती ने कहा कि महिलाओं को अपने रोजमर्रा के कामों को करते समय तनाव, चिंता और अवसाद से बचना चाहिए। तनाव रहने के कारण महिलाएं कई बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। जेसरिट की प्रधान सोनिका वधवा ने बताया कि महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए तनावमुक्त जीवन जीने संबंधी व्याख्यान के बाद बुजुर्गों संग जेसरिट की सभी महिलाओं ने होली मनाई। इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट निदेशक डॉ. मोनिका चोपड़ा और सीमा ग्रोवर रहीं। महिलाओं ने वृद्ध आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्गों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें गुलाल लगाया। प्रेरणा संस्था की अध्यक्ष