पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेसीआई गोहाना स्टार की महिला विंग हुई सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में जेसीआई गोहाना स्टार संस्था की महिला इकाई को सामाजिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 11वां स्थान मिला। कार्यक्रमों का आयोजन संस्था की राष्ट्रीय इकाई द्वारा करवाया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नमिता मेहता ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार दो से आठ मार्च तक जेसीआरटी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान संस्था द्वारा शहर में स्वास्थ्य कैंप, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्था की महिलाओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलोनियों में जाकर अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उनके द्वारा किए गए कार्यों के चलते ही संगठन को देशभर में 11वां स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा महिला उत्थान एवं जागरूकता को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

गोहाना. कार्यक्रम में मौजूद जेसीआई गोहाना स्टार की महिला विंग की सदस्य।
खबरें और भी हैं...