दो लोगों पर जेली से किया हमला
भिवानी | गांव कुसुंभी में शराब के नशे में आधा दर्जन युवकों ने रास्ता रोककर दो व्यक्तियों पर जेली से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुसुंभी निवासी सुभाष ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वह अपने परिचित संदीप के साथ अतर सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से खड़े ऋषिपाल, विजयपाल, मुकेश, नरेश, कृष्ण, बिजेन्द्र, अजय ने रास्ता रोक कर हमला कर दिया। सुभाष ने आरोप लगाया कि कृष्ण व बिजेंद्र ने उस पर जेली से हमला किया। उसकी कमर में जैली लगी। संदीप को भी चोटें आई। आरोपी नशे में थे और बिना किसी बात के उन पर हमला किया। अन्य लोगों के बीच बचाव कर उन्हें हमलावरों से बचाया। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।