पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमरे से जेवरात व परचून की दुकान से सामान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परचून की दुकान में चोरी

गन्नौर | संदीप निवासी राजलू गढ़ी ने पुलिस को बताया कि उसने गांव में ही परचून की दुकान खोल रखी हैं। बीते 9 मार्च को रात करीब साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब सवा 7 बजे दुकान पर पहुंचा तो देखा तो गेट का कंूडा टूटा होने के साथ दुकान के अंदर से सामान चोरी मिला। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल अजमेर ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

गन्नौर | दो माह से पीड़ित महिला पूजा पति से अनबन होने पर वह गांधी नगर में अपने मायके के घर के पास ही किराए के मकान में रहती है। बुधवार को अपने कमरे का ताला लगाकर अपने मायके में सो रही थी। अगले दिन सुबह देखा तो कमरे के ताले टूटे होने के साथ ही कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति कमरे से सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि कमरे में चोरी होने का मामला संज्ञान में आया हैं।
खबरें और भी हैं...