- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Jhajjar Remained Third At State Level In Sex Ratio Improvement One Lakh And Honor Letter Received
लिंगानुपात सुधार में राज्य स्तर पर झज्जर रहा तृतीय, एक लाख व सम्मान पत्र मिला
लिंगानुपात सुधार में झज्जर जिले को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान मिला। गुरुग्राम में राज्यस्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने सीटीएम डॉ. सुभीता ढाका को सम्मानित किया। हरियाणा में झज्जर को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपए की राशि व सम्मान पत्र से नवाजा गया। डॉ. सुभीता ढाका ने कहा कि डीसी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में मिले इस अवाॅर्ड पर झज्जर जिला प्रशासन की समस्त टीम बधाई के पात्र है। सीटीएम ने कहा कि झज्जर जिले की इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के सांझे प्रयास सहित अन्य संबंधित विभागों की सौहार्दपूर्ण सहभागिता रही है। टीम वर्क के रूप में जिस प्रकार जिला प्रशासन ने लिंगानुपात सुधार की दृष्टि से कार्य किया है, वह निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से ग्राम स्तर तक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ये रहे मौजूद : डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जिले की जनता के सांझे प्रयास से यह अवाॅर्ड मिला है। वह आमजन के सहयोग के साथ लिंगानुपात सुधार सहित हर दृष्टि से झज्जर को अग्रणी बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निरन्तर निभाएंगे। सम्मान समारोह में सीटीएम के साथ पीओ नीना खत्री भी साथ रहीं। हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा, हरियाणा डीजीपी मनोज यादव, एसीएस अमित झा आदि मौजूद रहे।
लिंगानुपात में बेहतर स्थिति होने पर झज्जर सीटीएम इनाम लेतीं हुई।