- Hindi News
- National
- Bahal News Haryana News Jhanjhra Hasanpur Team Defeated Bidhanoi In The Inaugural Match
उद्धाटन मैच में झांझड़ा हसनपुर की टीम ने बिधनोई को हराया
ढिगावा मंडी | शनिवार को गांव बिठन में शुरू हुई चार दिवसीय दादी सती रानी क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में झांझड़ा हसनपुर ने बिधनोई की टीम को हराया। पहले बैटिंग करते हुए बिधनोई की टीम ने आठ ओवर में 45 रन बनाए। झांझड़ा हसनपुर की टीम ने 7.4 ओवर में निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया। अन्य मैचों में चैहड़ कला ने बिधनोई की टीम काे हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चैहड़कलांं की टीम ने 41 रन बनाए, जिसके जवाब में बिधनोई की पूूरी टीम मात्र 37 रन ही बना पाई। तीसरा मैच देवराला में बिधनोई के बीच खेला गया, जिसमें देवराला विजेता रही। चौथा मैच झांझड़ा हसनपुर वह चैहड़ कला के बीच खेला गया जिसमें चैहड़ कला विजेता रही। पांचवां मैच बहल व दुल्हेड़ी के बीच खेला गया जिसमें दुल्हेड़ी विजेता रही। छठा मैच बिठन बी व दुल्हेड़ी के बीच खेला गया, जिसमें दुल्हेड़ी की टीम विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए समाज सेवी बिजेंद्र खरसू ने कहा कि गांव स्तर पर इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का होना अति आवश्यक है। इनसे ही गांव में छुपी प्रतिभाओं को निखारा जा सकता है।