पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladwa News Haryana News Jhulelal Ji Is The Incarnation Of Water God Thakur

झूलेलाल जी हैं जल देवता का अवतार : ठाकुर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र | गोशाला बाजार के श्रीझूलेलाल मंदिर में शुक्रवार को साप्ताहिक झूलेलाल अमर कथा सुनाई गई। पिछली कथा से आगे का वर्णन करते हुए व्यवस्थापक रामलाल ठाकुर ने कहा कि लालसाईं जगह-जगह जाकर लोगों को अपने नए मत का उपदेश देने लगे। वे जहां भी जाते थे, वहीं पर भक्तों की भीड़ उनके प्रवचन सुनने पहुंच जाती थी और श्रद्धालुओं का बहुत बड़ा दल हमेशा उनके साथ लगा रहता था, जो उनके मत का प्रचार करता था। धीर-धीरे उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी और उनके मत को मानने वाले लोग दूर-दूर तक उनके प्रचार में जुटने लगे। कथा के बीच-बीच में महिला श्रद्धालुओं ने भजन सुनाए। झूलेलाल जी को वरूण देव अथवा जलदेवता कहा जाता है। झूलेलाल आरती में पं. तारादत्त पांडे, पुजारी ललित शर्मा, सुरेश कुमार, महेंद्र ठाकुर, महेश ठाकुर, वेद भाटिया, प्रांशु मुटरेजा, डा. सुशील खन्ना, शंकरलाल, सुमित ग्रोवर, अमित ग्रोवर, नीरज सचदेवा, प्रांशु मुटरेजा, राजेंद्र अग्रवाल, आकाश ठाकुर, शशि वर्मा, मंजू पांडे, सीमा, भारती, आशा, शीला, कमलेश, अमृत देवी, कैलाश, बबिता, अनीता कपूर, इंदु और सरला सहगल ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...