पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News Jjp Bjp Will Not Work In Development Dalal

जजपा-भाजपा विकास में काेई कसर नहीं छाेड़ेगी : दलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जननायक जनता पार्टी के हलका अध्यक्ष संजय दलाल ने गुरुवार को बहादुरगढ़ जेजेपी कार्यालय मे बहादुरगढ़ हलके के गांव के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की व बताया कि उपमुख्यमंत्री सभी गांवों के विकास को लेकर प्रयास कर रहे है। संजय दलाल ने कहा कि सरपंच हरियाणा सरकार के खासकर ग्रामीण अांचल में होने वाले विकास की धुरी होता है। दुष्यंत चौटाला गांव मे होने वाले विकास कार्यों को और गति दे रहे हैं। संजय दलाल ने कहा की बेशक बहादुरगढ़ हलके मे कांग्रेस पार्टी का विधायक है, परंतु जजपा-भाजपा सरकार बहादुरगढ़ के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस मौके पर नूना माजरा से मंजीत सरपंच, ईस्सरहेड़ी से श्री भगवान सरपंच, बालोर से सतबीर यादव सरपंच, बामलोड़ी गांव से दीपक माइकल सरपंच, बराही से रमेश सरपंच. कानोधा से अशोक सरपंच, कुलासी से जाेगेंद्र सरपंच, अासोदा सिवान से विनोद सरपंच, टांडाहेड़ी से ओमप्रकाश सरपंच, मेहंदीपुर डाबोदा से मेहंद्र सरपंच, नया गांव जाटायान से रविंद्र दलाल सरपंच. नया गाँव सैनीवाल से जगबीर सरपंच व गांव सराय से राजबीर लाठर सरपंच ने भी बैठक में भाग लिया।

सरपंचों से बातचीत करते जेजेपी नेता।
खबरें और भी हैं...