इसराना रैली के लिए रवाना हुए जजपा कार्यकर्ता
साढौरा | जननायक जनता पार्टी के एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल व प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल के नेतृत्व में वर्कर इसराना की युवा प्रेरणा दिवस रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए। अशोक शेरवाल ने दोसड़का चौक पर एकत्रित वर्करों को बताया कि यह रैली डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस के अवसर पर हाे रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजीव रत्तुवाला, हलका अध्यक्ष महेन्द्र सिंह आर्य, राजेश भोगपुर, रजनीश नौशहरा व ईज्ञा राम भोगपुर उपस्थित रहे।