आईटीआई पिहोवा में जॉब फेयर आज
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में 13 मार्च को सुबह 9 बजे कैंपस साक्षात्कार के लिए एमएस लायन्स वर्कफोर्स सोल्यूलेशन इंडिया मोबाइल कम्पनी नोयडा से जॉब फेयर में पहुंचेगी। इस कंपनी को 1500 पासआउट छात्रों की आवश्यकता है।
इस कंपनी में वायरमैन, ईलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रोनिकस, आरएंडएसी, टीपीईएस, कोपा, डीएमसी, बीटेक, बीई डिप्लोमा-इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स के पासआउट छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हंै।
आईटीआई पास आउट छात्रों को 11672 रुपए सेलरी दी जाएगी। इसके अलावा दसवीं व बारहवीं के छात्र भी नौकरी के लिए इस कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हंै। इच्छुक छात्र छात्राएं अपनी दसवीं, बारहवीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टीफिकेट, बैंक पास बुक, ओरिजनल आधार कार्ड व उसकी फोटो प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो सहित 13 मार्च को सुबह 9 बजे आईटीआई पिहोवा में पहुंचे। सभी छात्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन भी कराएं। इस बारे में जसवंत राय, शिक्षुता शाखा के मोबाइल नम्बर 94166-57560 पर संपर्क कर सकते हंै।