- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Joint Team Of Di And Police Checked On Medical Stars
डीआई व पुलिस की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टारों पर की चेकिंग
जिला औषधि निरीक्षक रजनीश धारीवाल व पुलिस की संयुक्त टीम ने कई गांवों में मेडिकल स्टोरों पर चेकिंग की। टीम को सूचना मिली थी कि रतिया क्षेत्र में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशे की प्रतिबंधित दवाएं बेची जा रही हैं। इसे लेकर टीम ने जायजा लिया।
हालांकि टीम को चेकिंग के दौरान मेडिकल स्टोरों से नशे की कोई दवा नहीं मिली। कुछ अनियमितताएं मिलने पर संचालकों से जवाब मांगा गया है। टीम ने चेकिंग अभियान गांव महमड़ा से शुरू किया इस दौरान गांव के अन्य व आसपास के गांवों में भी मेडिकल स्टोर खंगाले।
डीआई रजनीश धानीवाल ने बताया कि विभाग को शिकायत कर कुछ लोगों ने मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाएं बेचे जाने के आरोप लगाए। अधिकारियों के निर्देश पर टीम का गठन कर पुलिस के साथ चेकिंग की। मेडिकल स्टोर खंगाले तो नशे की दवा तो नहीं मिली लेकिन सेल परचेज सिस्टम में कुछ खामियां थी, जिसे लेकर जवाब मांगा गया है।
जिला औषधी निरीक्षक रजनीश मेडिकल स्टोर पर रिकाॅर्ड चेक करते हुए।