पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Journalists Are Mirror Of Society Mevasingh

पत्रकार समाज का आइना होते हैं : मेवासिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। अपने क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में पत्रकार अहम योगदान देता है। वे सोमवार को यूथ होस्टल पिपली में मीडिया वेलफेयर क्लब के होली-मिलन समारोह में बोल रहे थे। अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने की। कांग्रेस नेता सुरेंद्र सैनी भिवानी खेड़ा एवं समाजसेवी सुधीर विशिष्ट अतिथि रहे। मंच का संचालन केयू जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. आबिद अली ने किया। संरक्षक जयनारायण शर्मा, अध्यक्ष बाबूराम तुषार, उपाध्यक्ष अशोक यादव, दीपक शर्मा, डॉ. राजेश वधवा, राजेश शर्मा , महासचिव देवीलाल बारना और सुशील शर्मा ने स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...