पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News Judo Coach Was Blackmailing The Players When He Saw The Obscene Message He Uncovered The Secret

जूडो कोच कर रहा था खिलाड़ियों को ब्लैकमेल परिजनों ने अश्लील मैसेज देखा तो खुला राज, काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहाबाद के एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल की खेल एकेडमी के जूडो कोच ने महिला खिलाडिय़ों से अश्लील हरकतें करने और अश्लील फोटो व वीडियो बना उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने उक्त कोच व उसके भाई के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ व ब्लैकमेल की धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही कोच को गिरफ्तार भी कर लिया।

आरोप है कि उक्त कोच स्कूल की 10वीं व 12वीं और यहां से पढ़कर जा चुकी कुछ जूडो खिलाडिय़ों को ब्लैक मेल कर रहा था। अभी एक ही छात्रा सामने आई है, लेकिन एफआईआर में चार और उन छात्राओं व खिलाडिय़ों के बारे में बताया, जिन्हें कोच कथित तौर पर अश्लील हरकतें कर चुका है। उन्हें भी ब्लैकमेल कर रहा था।

डीएवी स्कूल में देता है कोचिंग : महिला ने बताया कि उसकी बेटी डीएवी स्कूल में पढ़ती है। यहीं वह स्कूल की दसवीं व 12वीं की कुछ अन्य छात्राओं के साथ जूड़ो की कोचिंग ले रही है। स्कूल में गुरमेल सिंह निवासी किशनगढ़ जूडो कोच है। गुरमेल यहां पांचवीं से 12वीं कक्षा तक और यहां से पढ़कर जा चुकी छात्राओं को जूडो की कोचिंग देता है। जूडो कोच ने 8वीं की एक छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा। इसी बीच परिजनों ने उक्त मैसेज देखा। जब बेटी से पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। बताया कि उक्त कोच उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। उनसे अशोभनीय हरकतें करता है। कुछ पूर्व छात्राओं को भी ऐसे ही परेशान कर रहा है। परिजनों ने जब साथ की दूसरी लड़कियों से पूछा तो उन्होंने भी कोच की हरकतों बारे बताया।

कोच ने बनाया था अलग वाट्सएप ग्रुप

कोच गुरमेल सिंह नाबालिग लड़कियों को डरा धमका कर उनसे अश्लील हरकतें करता। उनकी मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो बनाता। यही नहीं उसने जूड़ो सीख रही लड़कियों का एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाया है। ताकि उसका नाबालिग छात्राओं के साथ लगातार संपर्क बना रहे। इसी ग्रुप पर वह लड़कियों को अश्लील मैसेज व फोटो भी भेजता। आरोप है कि अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

} दो साल पहले दबा चुका मामला : आरोप है कि उक्त कोच की इन्हीं हरकतों से दुखी होकर सन 2018 में कुछ छात्राओं ने शिकायत भी की थी, लेकिन तब स्कूल प्रबंधन ने मामला रफा-दफा कर दिया। आरोप है कि कुछ दिन बाद कोच ने एक छात्रा की बाजू तुड़वा दी। जिससे उसे खेल से बाहर करवा दिया। छात्राएं डर के मारे उसकी हरकतों को सहती आ रही थी। वह खिलाडिय़ों को विदेश भी खेलों में लेकर जाता था। इसकी एवज में भी ब्लैकमेल करता।

भाई ने मानी थी गलती, दी धमकी

शिकायत कर्ता के मुताबिक पूर्व में जब मामला सामने आया था, तब स्कूल में गुरमेल के भाई गुरवंत ने भी उसकी गलती मानी थी। तब उसके फोन से कुछ खिलाडिय़ों की फोटो भी मिली थी। अब उक्त मामला सामने आने पर गुरवंत ने गुरमेल को कहा कि वह चार पांच माह के लिए विदेश चला जाए। पीछे से वह मामला दबा देगा। परिजनों का आरोप है कि गुरवंत ने उन लोगों को धमकाया।

}केस दर्ज किया गिरफ्तार : छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत की। जिसमें चार और छात्राओं बारे बताया। शिकायत पर पुलिस ने गुरमेल और गुरवंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी आस्था मोदी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी सुनीता को सौंपी है। सुनीता के मुताबिक आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके मोबाइल आदि भी जांच होगी।
खबरें और भी हैं...