- Hindi News
- National
- Bhattu Kalan News Haryana News Junk Food Raffle Included In Green Vegetables Included Arya
जंक फूड काे छाेड़ हरी सब्जियों काे करें भाेजन में शामिल: आर्य
जंक फूड स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा भोजन नहीं है। लेकिन आमतौर पर लाेग जंक फूड खाना पसंद करते हैं।
यह बात पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योगाचार्य डाॅ.मदन गोपाल आर्य ने कही। वे पोषण पखवाड़े के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखुपुर दडौ़ली के प्रागंण में आयोजित एक कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थाे। उन्होंने कहा कि लोगों में जंक फूड खाने का रिवाज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है जो हमारे भविष्य को और हमारी आने वाली पीढ़ियों को दुखी और रोगग्रस्त बना रहा है। यह कम पोषण और शरीर प्रणालियों के लिए हानिकारक है।
जंक फूड्स में अधिकांशतः वसा,चीनी, नमक और खराब कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर होता है जो स्वास्थ्य के लिए विष है। रसायन विज्ञान की प्रवक्ता सोनिया रानी ने विद्यार्थियों को एनिमिया के कारणों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से हरी सब्जियों का प्रयोग करने व सात्विक भोजन अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुभाषचंद्र भांभू, रमेश कुमार राठौर, सोनिया रानी, भतेरी देवी, सोनू रानी, कृष्ण कुमार भदरेचा अादि माैजूद रहे।
भट्टूकलां । स्कूल में जंक फूड के नुकसान बताते मदन गोपाल आर्य।