पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladwa News Haryana News Jyotishacharya Rahul Bhardwaj Received Silver Award

ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज को मिला सिल्वर अवॉर्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज को यू ट्यूब ने सिल्वर अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। उन्हें यह अवॉर्ड उनके यू ट्यूब चैनल हिंदू ज्योतिष पर एक लाख से भी अधिक फॉलोअर होने पर दिया गया। राहुल भारद्वाज ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार कैसे आएं, उज्जवल भविष्य के लिए जीवन में क्या परिवर्तन किया जाए और ज्योतिष गणित के माध्यम से ब्रह्मांड में ग्रहों की हर गतिविधि को वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिष एक गणित है जिसे कोई नकार नहीं सकता। पृथ्वी से ग्रहों की दूरी, ग्रहों की गति बिना किसी यंत्र के एक बंद कमरे में बैठकर पता करना सिर्फ ज्योतिष गणित से ही संभव है।

वहीं दूसरी अाेर आज के समय में ज्योतिष को भविष्य बदलने वाला शास्त्र समझा जाता है जोकि बिलकुल गलत है।

लाडवा | अपने कार्यालय में सिल्वर अवाॅर्ड दिखाते प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य राहुल भारद्वाज।
खबरें और भी हैं...