पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Kailram Resident Sent To Jail For Robbing Bullet Bike

बुलेट बाइक लूटने के मामले में कैलरम निवासी को भेजा जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीआईए-1 पुलिस ने बुलेट बाइक लूटने के मामले में कैलरम निवासी आरोपी कर्ण सिंह उर्फ जब्बल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अन्य चोरीशुदा बुलेट बाइक बरामद की गई है। मामले में लिप्त एक किशोर आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके लूटी गई बुलेट बाइक तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जा चुकी है। आरोपी सोमवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिरटा निवासी आजाद 19 जून 2019 को अपनी बुलेट बाइक पर कैथल से अपना निजी कार्य निपटाकर वापस घर जा रहा था। फ्रांसवाला रोड पर बाइक सवार 3 युवकों ने उसकी बाइक रुकवाकर लाठी से हमला करते हुए उसकी बुलेट बाइक लूट ले गए। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एसआई बिजेंद्र सिंह तथा हवलदार तरसेम कुमार ने करते हुए कैलरम में रेड करके आरोपी कर्ण सिंह उर्फ जब्बल निवासी कैलरम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अन्य चोरीशुदा बगैर नंबर की बुलेट बाइक बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला की उन्होंने यह बुलेट बाइक अगस्त माह के दौरान कैथल खनौरी रोड से चुराई थी। मामले में लिप्त एक किशोर आरोपी को पहले ही गिरफ्तार करके लूटी गई बुलेट बाइक तथा वारदात में प्रयोग की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद की जा चुकी है। मामले में लिप्त तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी कर्ण को सोमवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...