पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News Kaithal Depot Gets 5 Pink Buses Only Women And Girls Can Sit

कैथल डिपो को मिली 5 पिंक बसें, महिलाएं और छात्राएं ही बैठ सकेंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिलाओं व युवतियों के लिए सरकार ने रोडवेज मेंं 150 पिंक बसें शामिल की हैं। इन बसों में केवल महिलाओं व युवतियों को ही बैठाया जाएगा। कैथल रोडवेज को 5 पिंक बसें मिली हैं। जिन्हें दो या तीन दिन में रुट तय करके चलाया जाएगा। इससे स्कूल, कॉलेजों में शिक्षा के लिए आने वाली छात्राओं को फायदा होगा। इस प्रकार की बसों से छात्राएं सफर के दौरान अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। अभी इन बसों को किन रुटों पर चलाया जाएगा, उसका निर्णय नहीं हुआ है। पिंक बसें सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बसों में सीसीटीवी कैमर, इमरजेंसी डोर और अलार्म की सुविधा भी दी गई हैं। बसों में फायर सेफ्टी सुरक्षा के सभी यंत्र लगाए गए हैं। बस से उतरने के लिए बस के दरवाजे के पास एक बटन दिया गया है जिसके दबाने पर अलार्म बजेगा और ड्राइवर गाड़ी रोक देगा। बसों में जीपीएस भी लगाया गया है। ताकि विभाग के अधिकारियों द्वारा बसों की मॉनिटरिंग की जा सके। इसके अलावा कहीं परेशानी न हो बस में एक महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात की जा सकती है। छात्रा, अंजू व काजल ने बताया कि यह सरकार की बेहतर पहल है। ज्यादा बेटियां पढ़ने के लिए आगे बढ़ेंगी।

कैथल में पहले चल रही विद्यावाहिनी बसें| कैथल में करीब छह माह से छात्राओं के लिए कॉलेज या स्कूल लगने के समय और छुट्टी के समय विद्यावाहिनी बस सर्विस उपलब्ध रहती है। यह बसें तत्कालीन डीसी डाॅ. प्रियंका सोनी ने शुरू की थी। बता दें कि सिटी में आरकेएसडी, आईजी, जाट कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में हजारों की संख्या में युवतियां शिक्षा ग्रहण करने के लिए गांवों से शहर में आती हैं।

बसें जल्द ही सड़काें पर दौड़ती नजर आएंगी और छात्राओं के लिए सरकार द्वारा यह एक अच्छी शुरुआत की गई है। हरियाणा शिक्षा विभाग की तरफ से हरियाणा सरकार के पास एक मांग पत्र आया था कि बेटियों के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कैथल को 5 बसें दी हैं।
कंवलजीत सिंह, ट्रैफिक मैनेजर कैथल रोडवेज।

कैथल| छात्राओं के लिए चलाई जाने वाली मिनी पिंक बसें। 
खबरें और भी हैं...