पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jagadhari News Haryana News Kalash Yatra Organized For Nutrition Campaign

पोषण अभियान को लेकर निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यमुनानगर| भटौली गांव में पोषण अभियान पखवाड़ा के तहत सर्कल स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का सुपरवाइजर तरविंद्र कौर ने शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत सर्कल कांसापुर व जगाधरी-1 सरकारी प्राइमरी स्कूल व गांव की महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। अभियान की ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर वंदना व सहायिका प्रिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पोषण शपथ से हुई। विभिन्न गतिविधियों कलश यात्रा, साइकिल रैली, स्लोगन, पोस्टर व रंगोली मेकिंग, क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम के दौरान पोषण टीम व सुपरवाइजर ने स्कूल के बच्चों व गांव की महिलओं, पुरुषों व किशोरियों को पोषक तत्वों के रूप में आयरन भरपूर मात्रा में लेने व स्वच्छता संबंधी जरूरी बातें बताईं। इन दिनों कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सुझाव दिए गए। मौके पर सुशीला, सुनीता, निशा, प्रकाश, गुरजोत, रजनी, हरिशकांता, सविता, मीनाक्षी, दीपमाला, मीना, रीना, किरण, नीलम, सुनैना, शमा, सुमन, बलविंद्र, प्रवीण, सीमा उपस्थित रहे। सर्कल सुपरवाइजर पायल, सुमन, गीता ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन कर सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...