पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ratiya News Haryana News Kalash Yatra Organized To Celebrate Saptami Pujan

सप्तमी पूजन के उपलक्ष्य में निकाली कलश यात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मां शीतला मंदिर में मां शीतला मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे दो दिवसीय शीतला सप्तमी पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर में पहुंची।

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा भजन व धार्मिक गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा के दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशों से दूर रहने का संदेश दिया। कहा कि बेटियों को बचाने के साथ साथ पढ़ाने की भी जरूरत है। एक बेटी के पढऩे से दो घरों में शिक्षा की अलख जगती है। कलश यात्रा में कहा कि अपने बच्चों को नशे की बीमारी से बचाए। बच्चों के अलावा आसपास के लोगों को जागरुक कर नशों से बचाए।

कलश यात्रा के दौरान कलाकारों ने झांकियां निकाली जोकि आकर्षण का केंद्र बनी रही। मां शीतला मंदिर सेवा ट्रस्ट के उपप्रधान दिनेश गोयल ने बताया कि शीतला सप्तमी पूजन महोत्सव के उपलक्ष्य सुबह कलश यात्रा निकाली गई है। रात्रि को जगराता होगा जबकि 15 मार्च को शीतला सप्तमी पूजन महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर दिनेश गोयल, मुरारी लाल गर्ग, बंटी सिंगला, बग्गा सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह सिद्धू, मास्टर अरिहंत, सतीश शास्त्री उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...