पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Kalesar Math Will Be Given Special Attention Kanwarpal

कलेसर मठ का रखा जाएगा विशेष ध्यान: कंवरपाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने विधानसभा हलके के नागल पट्टी, कलेसर, चांदपुर माजरी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 82-82 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराने का निर्णय लिया गया है। यह विकास कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से बिना भेदभाव के एक समान कराए जाएंगे। कलेसर मठ व हथनीकुंड बैराज पर लाखों श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। इस ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मीरपुर में 5 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए लंगर हॉल का उद्घाटन किया। मौके पर सरपंच प्रवीण प्रतापनगर, सुरेंद्र सिंगला, सुलेख चन्द बनियावाला, मालागीर मानीपुर, सरपंच महबूब नागलपत्ती, शिवकुमार, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग मौजूद रहे।

यमुनानगर मीरपुर में लंगर हॉल का उद्घाटन करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
खबरें और भी हैं...