- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News Kamboj Sabha Will Celebrate Shaheed Udham Singh39s Day Today
कांबोज सभा आज मनाएगी शहीद उधम सिंह का शौर्य दिवस
कांबोज सभा रादौर की ओर से शुक्रवार 13 मार्च को सुबह 10 बजे शहीद उधम सिंह का शौर्य दिवस मनाया जाएगा। पूर्व प्रधान कमल चमरोड़ी ने बताया कि इस दिन शहीद उधम सिंह ने इंग्लैंड में जरनल ओडायर को गोली मारकर जलियांवाला बाग में मारे गए निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया था इसलिए 13 मार्च को हर वर्ष इस दिन शहीद उधम सिंह का शौर्य दिवस मनाया जाता है। शहीद उधम सिंह ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमें शहीद उधम सिंह की शहादत से देशहित में कार्य करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।