पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Karl Marx Remembered By Meeting On Death Anniversary

पुण्यतिथि पर सभा कर कार्ल मार्क्स को किया याद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू पार्क में एसयूसीआई (सी) की ओर से नेता और शिक्षक कार्ल मार्क्स की 137 वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा की गई। सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव राजकुमार जांगड़ा ने की। सभी ने महान कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्ल मार्क्स के जीवन-संघर्ष और विचारों की प्रासंगिकता पर मुख्य वक्ता रामफल ने बताया कि उन्होंने मानव समाज में पहली बार युगांतरकारी द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद के वैज्ञानिक दर्शन का प्रतिपादन किया था। दुनिया के मेहनतकशों को उन्होंने शोषण से मुक्ति की राह दिखाई थी। महान कार्ल मार्क्स ने अपने पूर्वज सभी महापुरुषों के ज्ञान-भंडार से निचोड़ निकालकर दर्शाया था कि हर प्रकार के शोषण से मुक्त करने की ऐतिहासिक शक्ति मजदूर वर्ग में ही है। शोषण से मुक्ति के संघर्ष में एकजुट होने के लिए मार्क्स ने दुनियाभर के मेहनतकशों एक हो का आह्वान किया था। वक्ताओं ने कहा कि मार्क्सवाद-लेनिनवाद व वैज्ञानिक समाजवाद के परचम को बुलंद कर संघर्ष को गठित करना ही आज हमारा सबसे बड़ा फर्ज बनता है। उन्हीं के विचारों के आधार पर रूस में महान लेनिन के नेतृत्व में समाजवादी क्रान्ति हुई। उन्होंने कहा कि पूंजीवादी शोषण से बदहाल जनता में महान कार्ल मार्क्स की याद फिर से ताजा हो उठ रही है। इस अवसर पर रोहताश सिंह सैनी, सुखबीर सिंह, राजकुमार बासिया, संदीप मेहरा और रूपेश कुमार सहित गणमान्य मौजूद थे।

नेहरू पार्क में एसयूसीआई(सी) की ओर से महान नेता और शिक्षक कार्ल मार्क्स की पुण्यतिथि पर स्मृति सभा में मौजूद गणमान्य।
खबरें और भी हैं...